पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए मुझे क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:55

फिट रहने के लिए इस तरह करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे एक्टिव :-

दिन की शुरुआत करें पानी के साथ

सुबह उठने के बाद सबसे पहले हमें पानी पीने की आदत डालनी चाहिए. अगर खाली पेट पानी पीने की आदत होती है तो यह मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाने में हमारे बॉडी को मदद करती है. पहले एक ग्‍लास पानी से शुरुआत की जा सकती है और धीरे धीरे सुबह तीन से चार ग्‍लास पानी पी सकते हैं.

मेडिटेशन है जरूरी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति बहुत जरूरी है इसलिए मेडिटेशन की आदत भी हमें डालनी चाहिए. ऐसा करने से हमारा माइंड व्यस्त दिन के लिए खुद को तैयार कर लेता है. मेडिटेशन करने से हमारा शरीर एक्टिव रहता है और दिमाग शांत.

ड्राईफ्रूट्स का करें सेवन

खाली पेट 6 से 10 बादाम और अखरोट खाएं. इससे बॉडी में कुछ एंजाइम्स बनते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक होते हैं. यही नहीं सुपर फूड होने के कारण यह सुबह सुबह तुरंत ही बॉडी को जरूरी न्‍यूट्रिशन दे देता है.

कार्डियो एक्‍सरसाइज जरूरी

बॉडी और माइंड दोनों के लिए ही जरूरी है कि हम रोज़ या तो तेज वॉक करें या थोड़ी जॉगिंग करें. इसके लिए आप जिम भी जा सकती हैं और पार्क भी. अगर बाहर जाना संभव न हो तो घर में ही पीटी या एक्‍सरसाइज करें.

ब्रेकफास्‍ट जरूर करें

कई बार हम वेट लूज करने के लिए ब्रेकफास्‍ट नहीं करते जो गलत है. हमें ब्रेकफास्ट थोड़ा हेवी करना चाहिए ताकि दिन भर के लिए ऊर्जा की कमी न हो. ब्रेकफास्‍ट में भरपूर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होना जरूरी है.

खूब खाएं फल और सब्जियां
फल और सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं. हरी सब्जियों और फलों में ढेर सारे विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं. इनका दिन भर में कम से कम 4-5 सर्विंग जरूर खाना चाहिए. आप फलों को काटकर खाएं, जूस बनाकर पिएं, सब्जियों को बहुत अधिक पकाकर ना खाएं, ताकि अधिक से अधिक पोषक तत्व प्राप्त हो सके.

बाजरा, ज्वार का करें खूब सेवन
आप हर दिन गेहूं से बनी रोटी और चावल का सेवन करते हैं, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं, क्योंकि सफेद चावल ब्राउन या ब्लैक चावल की तुलना में उतना हेल्दी नहीं होता है. आप इनका सेवन भी करें, लेकिन साथ ही अपनी डाइट में रागी, ज्वार, बाजरा जैसे साबुत अनाजों से बनी रोटियों, फूड्स को भी शामिल करें. यह पाचन को दुरुस्त रखते हैं. पेट साफ होता है. बाजरा, ज्वार, रागी आदि में फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट्स होने के साथ ही ये ग्लूटेन फ्री भी होते हैं. शरीर को ऊर्जा प्राप्त होगा.

दाल भी जरूर खाएं
कई लोग दाल का नियमित सेवन नहीं करते हैं, जबकि यह स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी अनाज है. पोषक तत्वों का खजाना होती हैं दालें. दाल में प्रोटीन सबसे अधिक होता है, जो आंखों के लिए बहुत हेल्दी होता है. यदि आप लंबी उम्र तक चाहते हैं स्वस्थ रहकर अपना काम करते रहना, तो हर दिन दाल को अपनी डाइट में शामिल करें. बींस, दालें, फलियां प्रत्येक दिन के प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की जरूरतों को पूरा करती हैं. दालें, बींस, फलियां खाने से शरीर को मजबूती मिलती है.

नट्स खाना है ज़रूरी
बीज और नट्स शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं, क्योंकि इनमें एनर्जी भरपूर होता है. साथ ही विटामिंस, मिनरल्स होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ के लिए आवश्यक होते हैं. प्रतिदिन 3-4 चार पानी में भिगोए हुए बादाम और 1-2 अखरोट जरूर खाएं. बादाम कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं. यह शरीर में जाकर एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व की तरह काम करते हैं. साथ ही दिमाग की कार्य क्षमता को दुरुस्त करता है, याद्दाश्त बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे ही आप कुछ बीजों जैसे सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, चिया सीड्स, अलसी के बीज आदि का सेवन करें. इनमें प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, अच्छे फैट जैसे मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो हाई ब्लड कोलोस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक के होने का खतरा कम होता है.

खुद को हाइड्रेटेड रखें
गर्मी भीषण पड़ रही है, ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत होती है, ताकि शरीर में पानी और ऊर्जा का स्तर कम ना हो. तरल पदार्थ के सेवन से शरीर में ऊर्जा का स्तर पूरे दिन सही से बना रहता है. हमारे शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी होता है. पानी पर्याप्त मात्रा में पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलता है. शरीर का तापमान सही बना रहता है. ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है. पाचन तंत्र में सुधार होता है. त्वचा और बाल हेल्दी रहते हैं. शुगरी ड्रिंक्स पीने की बजाय अधिक से अधिक पानी पिएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info